मानवभारती लाइव। देहरादून
हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने 1942 में एक संकल्प लिया था, भारत छोड़ो का और 1947 में वह महान संकल्प सिद्ध हुआ, भारत स्वतंत्र हुआ। मंगलवार को मानवभारती स्कूल की प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को शिक्षिका डॉ. बबीता गुप्ता ने 2022 तक नये भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। संकल्प इस प्रकार है-
- हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं 2022 तक नये भारत के निर्माण का।
- हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं, स्वच्छ भारत का।
- हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं, गरीबी मुक्त भारत का।
- हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का।
- हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं, आतंकवाद मुक्त भारत का।
- हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं, संप्रदाय मुक्त भारत का।
- हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं, जातिवाद मुक्त भारत का।
- नये भारत के निर्माण के अपने इस संकल्प की सिद्धि के लिए हम सब मन और कर्म से जुट जाएंगे।