तेलांगना देश का पहला राज्य है, जिसने अधिकारिक तौर पर डिजीटल वॉलेट (टी वॉलेट) लांच किया है। इस वॉलेट से ट्रांजेक्शन करने पर उपभोक्ताओं पर कोई चार्ज नहीं लगता। यह पूरी तरह से वेब आधारित वॉलेट है। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या मी सेवा सेंटर के जरिये इसको टॉप अप किया जा सकेगा। इससे अधिकतम एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। इस वैलेट को ट्रांजेक्शन एनालिस्ट (टीए) ने डेवलप किया है। विजया बैंक इसकी बैंकिंग पार्टनर है। एंड्राइड फोन पर उपलब्ध डिजीटल वॉलेट अंग्रेजी, तेलुगु और उर्दू भाषा को सपोर्ट करता है।
भारत का पहला ऑटोमैटिक कॉस्टल वार्निंग सिस्टम ओडिसा में जुलाई 2017 से काम करना शुरू कर देगा। यह सिस्टम समुद्र तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुनामी और साइक्लोन जैसी किसी भी प्राकृतिक आपदा से पहले अलर्ट कर देगा। ओडिसा स्थित कंट्रोल रूम में एक बटन दबाने से 122 जगहों पर सायरन की तेज आवाज पर्यटकों वाले स्थानों, फिश लैंडिंग सेंटरों और तटीय इलाकों की आबादी को अलर्ट कर देगा।
मणिपुर सरकार ने तमेंगलॉंग जिले के डैलोंग गांव को राज्य की बायोडायवर्सिटी हैरिटेज साइट घोषित किया है। इस गांव में जैवविविधता की सुरक्षा के लिए कार्य किए जाएंगे। 1634 लोगों का यह गांव 11.35 वर्ग किलोमीटर में फैला है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यहां 819 पुरुष और 815 महिलाएं रहती हैं।
पद्मश्री लवराज सिंह धर्मशक्तू पहले भारतीय पर्वतारोही बन गए हैं, जिन्हें दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर 27 मई, 2017 को छठीं बार विजय हासिल की। धर्मशक्तू देहरादून में बीएसएफ के असिस्टेंट कमान्डेंट पद पर तैनात हैं। उन्होंने सबसे पहले 1998 में एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। इसके बाद 2006, 2009, 2012 और 2013 में भी एवरेस्ट पर चढ़ाई की। धर्मशक्तू उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के बौना गांव के रहने वाले हैं।
द नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया ( नैक) ने एपीक्यूएन क्वालिटी अवार्ड 2017 हासिल किया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सम्मानित नैक को 26 मई, 2017 को मास्को में प्रदान किया गया। नैक भारत में उच्च शिक्षा के संस्थानों में तय मानकों की मॉनिटरिंग के साथ उनकी मान्यता पर काम करता है। इसका मुख्यालय कर्नाटक के बेंग्लुरू में है।
एस गणेश कुमार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नया एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्ति किया गया है। एस गणेश कुमार को चंदन सिन्हा के स्थान पर नियुक्त किया गया है। सिन्हा ने 31 मई को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 11 एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।
मणिपुर की गवर्नर डॉ. नजमा हेपतुल्ला को जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय नई दिल्ली का चांसलर नियुक्त किया गया है। डॉ. नजमा हेपतुल्ला का कार्यकाल पांच साल का होगा। वह 1986 से 2012 के बीच पांच बार राज्य सभा सांसद रह चुकी हैं। 16 साल राज्यसभा के उपसभापति का कार्यभार संभाला।