उत्तराखंड में पहली बार सीबीएसई क्रिपटिक क्रासवर्ड कान्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। कान्टेस्ट का सिटी राउंड चार सितंबर, 2017 को देहरादून में होगा। देश में मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड के क्लास 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स कान्टेस्ट में शामिल हो सकते हैं। कान्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए स्कूल www.crypticsingh.com पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
वर्ष 2013 से सीबीएसई के सहयोग से स्कूलों और राष्ट्रीय स्तर पर क्रिपटिक क्रासवर्ड कान्टेस्ट का दो राउंड में आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 2017 से केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) भी इस कान्टेस्ट से जु़ड़ गए हैं। इस कान्टेस्ट के माध्यम से पूरे देश के मेधावी स्टूडेंट एक प्लेटफार्म पर पहुंच जाते हैं औऱ विजेता टीम को पूरे देश में पहचान मिलती है।
- सीसीसीसी क्रिपटिक क्रासवर्ड कान्टेस्ट 2017 का सिटी राउंड जुलाई से सितंबर तक चुने हुए शहरों में होगा। हर शहर के लिए तारीख घोषित कर दी गई है। एक स्कूल दो स्टूडेंट की एक टीम को ही इस कान्टेस्ट में शामिल कर सकता है। यह कान्टेस्ट जिस स्कूल में आयोजित किया जाएगा, उसकी दो टीमें कान्टेस्ट में शामिल हो सकती हैं। इसमें स्टूडेंट्स को एक घंटे का लांग रिटन टेस्ट देना होगा।
- स्पॉट रजिस्ट्रेशन सुबह दस से 11 बजे तक किए जाएंगे। लिखित परीक्षा सुबह 11 से 12 बजे तक होगी। इसके बाद परीक्षा मूल्यांकन कर रिजल्ट की घोषणा करके पुरस्कार दिया जाएगा। स्कूल कान्टेस्ट में शामिल होने के लिए http://www.crypticsingh.com पर कान्टेस्ट की तारीख से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- दूसरा राउंड नवंबर से दिसंबर तक चलेगा, जिसमें सिटी राउंड की विजेता टीमें शामिल होंगी। नई दिल्ली में ग्रांड फिनाले तीन दिन तक चलेगा, जिसमें लिखित में क्वार्टर फाइनल होगा। इसके बाद चार ऑनस्टेज सेमीफाइनल होंगे। इनमें से विजेता टीम के बीच ऑन स्टेज फाइनल होगा।
- कान्टेस्ट की नेशनल विनर टीम को 25000 रुपये, नेशनल क्रासवर्ड चैंपियन ट्राफी और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। रनर्स अप टीम को 15000 रुपये, ट्राफी और सर्टिफिकेट तथा सेकेंड रनर्स अप टीम को 10 हजार रुपये, ट्राफी और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
- सिटी राउंड विनर्स को ट्राफी, सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। साथ ही नई दिल्ली में ग्रांड फिनाले के दौरान निशुल्क रहने की व्यवस्था की जाएगी।
क्रासवर्ड के फायदे
क्रासवर्ड खेल खेल में सीखने का एक ऐसा तरीका है, जो स्टूडेंट्स के शब्द ज्ञान को बढ़ाने के साथ विविध आयामों पर उसको फायदा पहुंचाता है। यह तर्कशक्ति बढ़ाने, विषयों को समझने, बुद्धिमत्ता में वृद्धि और तत्काल तर्कसंगत फैसले लेने के लिए तैयार करता है। यह प्राब्लम सॉल्व करने के लिए प्रेरित करता है। एक और खास बात वह यह है कि यह आत्मविश्वास को बढ़ाता है, जो दिन पर दिन बढ़ते प्रतिस्पर्धी माहौल में किसी भी करिअर में तरक्की के लिए जरूरी है।
CCCC 2017 CITY ROUNDS SCHEDULE
Sl. No. |
Date |
City |
1 | 11.07.2017 | RANCHI |
2 | 12.07.2017 | BOKARO |
3 | 13.07.2017 | PATNA |
4 | 14.07.2017 | GAYA |
5 | 14.07.2017 | JAMSHEDPUR |
6 | 18.07.2017 | BHAGALPUR |
7 | 18.07.2017 | BHOPAL |
8 | 18.07.2017 | VARANASI |
9 | 18.07.2017 | HYDERABAD |
10 | 20.07.2017 | MUZAFFARPUR |
11 | 20.07.2017 | LUCKNOW |
12 | 20.07.2017 | BENGALURU |
13 | 21.07.2017 | MUMBAI |
14 | 25.07.2017 | JABALPUR |
15 | 25.07.2017 | CHENNAI |
16 | 25.07.2017 | PUNE |
17 | 27.07.2017 | COIMBATORE |
18 | 28.07.2017 | NAVI MUMBAI |
19 | 28.07.2017 | ERNAKULAM |
20 | 04.08.2017 | KOLKATA |
21 | 08.08.2017 | BHUBANESWAR |
22 | 10.08.2017 | GUWAHATI |
23 | 10.08.2017 | RAIPUR |
24 | 16.08.2017 | VADODARA |
25 | 18.08.2017 | SURAT |
26 | 21.08.2017 | AHMEDABAD |
27 | 28.08.2017 | DELHI |
28 | 29.08.2017 | AGRA |
29 | 29.08.2017 | GURGAON |
30 | 30.08.2017 | JAIPUR |
31 | 31.08.2017 | GHAZIABAD |
32 | 31.08.2017 | JAMMU |
33 | 01.09.2017 | NOIDA |
34 | 01.09.2017 | LUDHIANA |
35 | 01.09.2017 | NAINITAL |
36 | 04.09.2017 | CHANDIGARH |
37 | 04.09.2017 | DEHRADUN |
38 | 06.09.2017 | SHIMLA |
39 | 06.09.2017 | KOTA |